फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagraon: चाइना डोर बेचने का एक आरोपी 10 गट्टू के साथ काबू, थाने से ही मिल गई जमानत

Sat, 03 Jan 2026 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुल्लांपुर-दाखा इलाके में चोरी-छिपे बैन चाइना डोर की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर की गई रेड के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर थाना दाखा में मामला दर्ज किया गया लेकिन आरोपी को कुछ ही समय में थाने से ही जमानत मिल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए चाइना डोर के गट्टू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाइना डोर से हो रहे लगातार जानलेवा हादसों लुधियाना देहात पुलिस की नींद टूटी है। दाखा पुलिस ने मौत का कारोबार चला रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 गट्टू बैन चाइना डोर बरामद की है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले चाइना डोर की चपेट में आने से एक युवक की गर्दन और अंगूठा बुरी तरह कट गया था। हालत इतनी गंभीर थी कि युवक की गर्दन पर 12 टांके लगाने पड़े। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था।  

डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुल्लांपुर-दाखा इलाके में चोरी-छिपे बैन चाइना डोर की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर की गई रेड के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर थाना दाखा में मामला दर्ज किया गया लेकिन आरोपी को कुछ ही समय में थाने से ही जमानत मिल गई।
विज्ञापन


इससे अब आम लोगों के बीच रोष है। डीएसपी खोसा ने कहा कि चाइना डोर सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पक्षियों और बेजुबान जानवरों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बैन के बावजूद चाइना डोर बेचने या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, दूसरी ओर सूत्रों के अनुसार जगरांव-रायकोट इलाके में चाइना डोर का अवैध धंधा अब भी अंडरग्राउंड तरीके से धड़ल्ले से चल रहा है, जहां तस्कर फोन पर ऑर्डर लेकर अपने पक्के ग्राहकों को 600 रुपये में घर तक होम डिलीवरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें