फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दिनदहाड़े अकाउंटेंट से 2 लाख रुपये लूटे

Fri, 16 Oct 2026 05:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी के गेट से चंद कदमों की दूरी पर हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। थाना बस्ती जोधेवाल इलाके के बहादुरके रोड पर दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। तीन बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक कपड़ा मिल के अकाउंटेंट से दो लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

ठुकराल फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड के मुनीम कुलविंदर सिंह के साथ यह वारदात हुई। वे केएम स्क्वायर फैक्टरी से नकदी लेकर अपनी फैक्टरी लौट रहे थे। फैक्टरी से लगभग पचास मीटर दूर बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक दी। हमलावरों ने तेजधार हथियार तानकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कुलविंदर सिंह की बाइक की टंकी पर रखा नकदी से भरा थैला छीन लिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कुलविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें