फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली-फार्च्यूनर की टक्कर, दो की मौत

Thu, 02 Jun 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Getty
विज्ञापन
 गांव देतवाल में नहर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली और फार्च्यूनर गाड़ी की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसा बुधवार की देर शाम हुआ।
विज्ञापन


इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर और फार्च्यूनर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप में जख्मी हो गया। उसे डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना दाखा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान फार्च्यूनर सवार परविंदर सिंह और ट्रैक्टर ड्राइवर करनैल सिंह के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह का कहना है कि फार्च्यूनर लुधियाना से आ रही थी, जबकि ट्रैक्टर हंबड़ा से देतवाल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की स्पीड काफी तेज थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर करीब दस फुट तक घसीटता चला गया। फार्च्यूनर सवार दोनों व्यक्ति कार में ही फंस गए। उनको काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक करनैल सिंह के पुत्र हरविंदर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें