फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-ट्राली में टक्कर, दो की मौत

Tue, 03 May 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
खन्ना में मंगलवार शाम टेंपो और ट्राली के बीच टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाओं समेत छह लोग जख्मी हो गए। सभी को खन्ना के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिटी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टेेंपो ड्राइवर गुरदेव सिंह नौ लोगों को लेकर खन्ना जा रहा था। जब टेंपो खन्ना में जीटी रोड पुल पर पहुंचा तो उसी साइड में हाइवे का निर्माण कर रही कंपनी की ट्राली जा रही थी। बताया जाता है कि ट्राली चालक ने अचानक मोड़ काटा, नतीजतन पीछे से आ रहा टेंपो अनियंत्रित हो गया और ट्राली से जा टकराया।

हादसे में 46 साल के शिंगारा सिंह टेंपो के बीच में ही फंस गए, उनको काफी मुश्किल के साथ निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। ड्राइवर गुरदेव सिंह को भी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में 60 साल की मनजीत कौर, 75 साल की भजन कौर, 57 साल की जसविंदर कौर, 44 साल की अंजलि और 29 साल की रजनी भी जख्मी हो गई। उनका इलाज खन्ना के सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे में 45 साल की कमलजीत कौर बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद ट्राली चालक और उसके साथी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें