फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत, दो गंभीर

Sat, 19 Mar 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
तीन विभिन्न हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पहली घटना के अनुसार एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के अधिकारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि अब तक मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है। इसी तरह एक व्यक्ति अपनी बाइक पर कस्बा हंडियाया से मानसा की ओर जा रहा था कि रास्ते में गांव धौला के पास उसको कोई अज्ञात वाहन कुचल गया, जिसकी मौत हो गई। उसकी पहचान लाल चंद सिंह पुत्र राज कुमार निवासी हंडियाया के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


तीसरी घटना के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार व एक स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार कृष्ण कुमार की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी संयोगिता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे में बाइक सवार दर्शन सिंह पुत्र चंद सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें