फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-छोटा हाथी की टक्कर में तीन की मौत

Tue, 27 Oct 2015 07:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना-फिरोजपुर मुख्यमार्ग पर गांव गुड़े के पास छोटा हाथी (टैंपो) और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। दो व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान मुल्लांपुर निवासी अवतार सिंह (37), धर्मवीर (45) और हैबोवाल निवासी घनश्याम (44) के तौर पर हुई है। बस का ड्राइवर फरार हो गया।
विज्ञापन





जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस फिरोजपुर से हरिद्वार जा रही थी। जब बस चौकीमान के आगे गांव गुड़े के रास्ते में बने डायवर्जन पर पहुंची तो सामने से आ रहे छोटे हाथी से टकरा गई। इस हादसे में टैंपो चालक समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे में बस की सवारियां बाल-बाल बच गईं। चीख पुकार सुन मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए और एंबुलेंस को जानकारी दी गई। इस हादसे के कारण टैंपो सवार तीनों व्यक्ति टैंपों में ही बुरी तरह से फंस गए। उन्हें निकालने के लिए जेसीबी मंगवाई गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दाखा अजय राज सिंह और पुलिस चौकी चौकीमान के प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने टैंपों में फंसे व्यक्तियों को निकलवाया। दो व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे की डीएमसी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें