फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव पुल पर लगा लोहे का एंगल तीसरी बार गिरा

Thu, 07 Jul 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
जगरांव पुल पर से भारी वाहनों के गुजरने पर पाबंदी लगाने के लिए रेलवे विभाग की तरफ से लगाया गया एंगल लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है। पहले दो बार गिर चुका एंगल वीरवार को दोबारा गिर गया।
विज्ञापन


वीरवार को एसीपी गिल सुरिंदर मोहन का गनमैन वहां से गुजर रहा था तो एंगल टूट कर उस पर गिर गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। एंगल के गिरते ही सारा ट्रैफिक रुक गया और भारी जाम लग गया। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों ने घायल हेड कांस्टेबल यशपाल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल यशपाल एसीपी गिल सुरिंदर मोहन के साथ बतौर गनमैन तैनात है। वीरवार दोपहर को वह बाइक किसी काम से जा रहा था। जब वह जगरांव पल पर पहुंचा तो रेलवे विभाग की तरफ से भारी ट्रैफिक को पुल पर जाने से रोकने के लिए लगाया एंगल टूट कर उस पर गिर गया।
विज्ञापन


इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। एंगल गिरने की वजह से जगरांव पुल पर भारी जाम लग गया। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों ने उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना कोतवाली की पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें