फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में हादसा: रस्सा टूटने से ओवरलोड ट्राली का संतुलन बिगड़ा, गन्नों के नीचे दबने से दो लोगों की माैत

Thu, 30 Jan 2025 08:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

गुरदीप सिंह और दीदार सिंह गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर अमलोह जा रहे थे। बाहोमाजरा के पास रस्सा टूटने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और गन्ने दोनों के ऊपर आ गिरे। दोनों की माैत हो गई।
विज्ञापन
खन्ना में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना के गांव बाहोमाजरा के पास देर रात गन्ने की भरी ओवरलोड ट्राली का रस्सा टूटने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह और दीदार सिंह निवासी माजरी के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह अपने पड़ोसी दीदार सिंह निवासी माजरी के साथ गन्ना भरकर अमलोह जा रहा था। जैसे ही दोनों बाहोमाजरा के पास पहुंचे तभी गन्नों पर बंधा रस्सा टूट गया। इस कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर घूमता हुआ रेलिंग पर चढ़ गया। ढलान होने के चलते गन्ने दोनों लोगों के ऊपर आ गिरे। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और काफी मशक्कत के बाद दोनों को गन्ने को नीचे से निकाला। तब तक गुरदीप सिंह की मौत हो चुकी थी। जब दीदार सिंह को इलाज के लिए खन्ना सिविल अस्पताल लाया जा रहा था तो रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। 

वहीं जब इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने शवों को मोर्चरी में भेजने के लिए कहा तो गुरदीप सिंह के रिश्तेदार अड़ गए कि वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। वे अपनी गाड़ी में शव लेकर जाएंगे। स्थिति को देख पुलिस को बुला लिया गया। देर रात तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने राहगीरों की मदद से गन्ने से नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें