मोरिंडा-कुराली रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। इस रोड पर बन रहे सुविधा केंद्र पर काम करते 15 मजदूर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर शटरिंग लेने जा रहे थे।
ट्रैक्टर बेकाबू कर पलट गया। हादसे में सिद्बू आदिवासी की मौत हो गई और छह मजूदर घायल हो गए। घायलों में तीन मजदूरों को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
ट्रैक्टर ट्राली सरबजीत सिंह चला रहा था। थाना मोरिंडा के एसएचओ पलविंदर सिंह बताया कि पुलिस ने चालक को हिरासत में ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।