फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब के मुद्दे पर संगरूर में आप वर्करों ने जताया विरोध

विज्ञापन
संगरूर में रोष प्रदर्शन करते हुए आप नेता। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
संगरूर में पंजाब में जहरीली शराब के काले कारोबार और जहरीली शराब पीने से अब तक 87 लोगों की मौत होने के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संगरूर में आप कार्यकर्ताओं ने स्थानीय महावीर चौक में हलके की सह-प्रधान नरिंदर कौर भराज की अगुवाई में उन्होंने जहरीली शराब से हर रोज हो रही मौतों के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने मांग की। मौके पर आप नेता सुखविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह चहल, जगतार पंडित, फाउंडर सदस्य इंद्रपाल सिंह, गुरचरण सिंह, सिकंदर सिंह, कर्मजीत सिंह नागी, अमरीक सिंह, बलवीर चंगाल, बॉबी सिंह, राजू सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें