फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना की सात सीटों पर आप उम्मीदवार घोषित: जेल में बंद संजीव अरोड़ा को फिर टिकट, सात सीटों पर इंतजार बढ़ा

Sat, 31 Oct 2026 12:57 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में नए चेहरों को मौका देने के बजाय अपने मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन और राजनीतिक पकड़ पर भरोसा जताया है। लुधियाना की सातों सीटों पर मौजूदा विधायकों को दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने से साफ है कि पार्टी फिलहाल इन विधानसभा क्षेत्रों में अपने पुराने चेहरों के साथ ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
लुधियाना से आप उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें जिला लुधियाना की 14 विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने इन सभी सीटों पर मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। वहीं, जिले की बाकी सात विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन


आप की ओर से जारी पहली सूची के अनुसार समराला विधानसभा सीट से जगतार सिंह दियालपुरा, लुधियाना पूर्वी से दलजीत सिंह भोला गरेवाल, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पराशर पप्पी और लुधियाना आत्मनगर से कुलवंत सिंह सिद्धू को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा लुधियाना पश्चिम से संजीव अरोड़ा, लुधियाना उत्तरी से चौधरी मदन लाल बग्गा और पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को फिर से टिकट दिया गया है।

पार्टी ने पहली सूची में नए चेहरों को मौका देने के बजाय अपने मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन और राजनीतिक पकड़ पर भरोसा जताया है। सातों सीटों पर मौजूदा विधायकों को दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने से साफ है कि पार्टी फिलहाल इन विधानसभा क्षेत्रों में अपने पुराने चेहरों के साथ ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


सात सीटों पर अभी प्रत्याशियों का इंतजार
जिला लुधियाना की शेष सात विधानसभा सीटों पर अभी उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। इनमें लुधियाना दक्षिण, जगरांव, रायकोट, गिल, साहनेवाल, खन्ना और मुल्लांपुर दाखा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर राजनीतिक हलकों में नजरें टिकी हुई हैं। पार्टी की अगली सूची में इन सीटों के प्रत्याशियों के नाम सामने आने की उम्मीद है।

जेल में बंद संजीव अरोड़ा पर भी जताया भरोसा
पहली सूची में सबसे अधिक चर्चा लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट को लेकर हो रही है। यहां से मौजूदा विधायक संजीव अरोड़ा को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है। गौरतलब है कि संजीव अरोड़ा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से चल रहे मामले के सिलसिले में गुरुग्राम की जेल में बंद हैं। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें फिर से उम्मीदवार घोषित कर उनके प्रति अपना भरोसा कायम रखा है।

संजीव अरोड़ा को दोबारा टिकट दिए जाने से यह सीट राजनीतिक रूप से और महत्वपूर्ण हो गई है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की इन सात घोषित सीटों पर आप के उम्मीदवारों की स्थिति और बाकी सात सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें