फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के दंगल का दूसरा राउंड शुरू

Mon, 11 Jan 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल की शूटिंग का दूसरा राउंड शुरू हो गया है। सोमवार को आमिर ने गिल रोड स्थित जनता नगर के एक मकान में फिल्म के कुछ सीन्स की शूटिंग की।
विज्ञापन


शूटिंग स्थल के आसपास बड़ी संख्या में आमिर के प्रशंसक दिन भर जमे रहे और उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। सूत्रों के मुताबिक आमिर चार या पांच दिन लुधियाना में रहेंगे। दिवाली के बाद अब लोहड़ी का पर्व भी वे लुधियाना में ही मनाएंगे।

हरियाणा के पहलवान महावीर फौगाट के जीवन पर बन रही फिल्म दंगल की शूटिंग लुधियाना के गांव गुज्जरवाल, किला रायपुर, डांगों में हो रही है। इसके अलावा गुरु नानक देव स्टेडियम और क्लब रोड पर भी पहले चरण में शूटिंग की गई थी। पहले राउंड में सितंबर से ढाई माह तक आमिर लुधियाना में रहे थे। अब जनवरी में कुछ दिन की शूटिंग के बाद दंगल का तीसरा राउंड जून में शुरू होगा। यह राउंड भी दो माह तक चलेगा। इसमें पहलवान फौगाट के कुश्ती जीवन की शुरुआत और युवा अवस्था के सीन फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन



असहिष्णुता के मुद्दे पर बयान देने के बाद से आलोचना झेल रहे आमिर खान की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रखी गई। पुलिस के अलावा उनके निजी गार्ड भी उनके आसपास रहे। किसी को भी आमिर खान से मिलने नहीं दिया गया।


जनता नगर में पैदल घूमकर ढूंढा दोस्त का घर
दंगल की शूटिंग के दौरान सोमवार को आमिर खान जनता नगर की गलियों में पैदल घूमे। फिल्म में आमिर का किरदार पहलवान महावीर फौगाट अपने दोस्त का घर ढूंढ रहे होते हैं जो देखने में बहुत ही पुराना होता है। इससे पहले सुबह करीब पांच बजे आमिर खान ने घंटा स्थित सब्जी मंडी पुल कर जॉगिंग के सीन की शूटिंग की। दंगल के पहले चरण का सीन अभी शूट होना बाकी है। कुछ दिनों में किलारायपुर में पहले चरण का सीन शुरू होगा। जिसके लिए वहां पर रंग-रोगन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें