चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी तैयारियों को तेज करने के लिए शिक्षा विंग के पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी ने गुलशन छाबड़ा को पंजाब शिक्षा विंग का राज्य प्रधान नियुक्त किया है। इस आदेश को आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने जारी किया।
संगठन के आदेश के अनुसार, दोआबा जोन की जिम्मेदारी एडवोकेट हरप्रताप सिंह और डॉ. हरमिंदर सिंह बख्शी को दी गई है, माझा जोन में सरबजोत सिंह और हरपिंदरपाल सिंह संधू, मालवा सेंट्रल में अनिल शर्मा और कैप्टन हरजीत सिंह, मालवा ईस्ट में डॉ. गुनिंदरजीत सिंह और हरमीत सिंह, तथा मालवा वेस्ट में परगट सिंह बराड़ और हरमंदर सिंह बराड़ को जोन प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, विभिन्न जिलों के लिए भी शिक्षा विंग के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी का कहना है कि यह नियुक्तियां संगठन को मजबूत करने और युवाओं को शिक्षा एवं जनजागरूकता के कार्यक्रमों में सक्रिय बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। ब्यूरो