फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: अमृतसर में करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। गांव माहल निवासी 20 वर्षीय विशाल की मंगलवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई। परिवार के अनुसार, वह फ्लैक्स बोर्ड उतारते समय हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसआई हरिंदर सिंह ने बताया कि यह अकस्मात मौत का मामला है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्य बताते हैं कि विशाल अपने दोस्तों के साथ फ्लैक्स बोर्ड लगाने का काम करता था। मंगलवार को भी वह काम पर निकला था। माहल गांव के पास फ्लैक्स उतारते समय उसका हाथ करंट की तारों से टकरा गया। तेज झटका लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और बुरी तरह झुलस गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिवार को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें