फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: भरोसेमंद नौकर ने ही साथी संग मिल व्यापारी के घर से उड़ाए नकदी व जेवरात

Mon, 22 Jun 2026 10:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शातिर आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गांधी नगर बाजार में एक सिलाई मशीन कारोबारी के घर चोरी का मामला सामने आया है। कारोबारी के पुराने कर्मचारी ने ही अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कारोबारी वंश मेहता ने बताया कि 14 जून को उनके परिवार के बाहर जाने पर चोरी हुई। उनकी दुकान पर काम करने वाले साहिब राजा को घर की पूरी जानकारी थी। उसने अपने दोस्त विशाल मोरिया उर्फ लालू के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। आरोपी साहिब राजा ने घर का ताला खोला और भीतर दाखिल हुआ। उन्होंने वंश मेहता की दादी के कमरे की तिजोरी तोड़ी। उसमें से बुजुर्ग महिला के सोने के गहने और नकदी चुरा ली। मेहता परिवार के लौटने पर चोरी का पता चला। साहिब राजा पर शक गहराया और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी चीजों और खुफिया तंत्र का इस्तेमाल किया। पुलिस ने घेराबंदी कर साहिब राजा और विशाल मोरिया उर्फ लालू को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों काे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें