मंडी गोबिंदगढ़। बुधवार देर शाम अमलोह रोड क्षेत्र में भल्ला इंजीनियरिंग के गोदाम में गर्म तारकोल से भरा टैंकर फट गया। इस भीषण हादसे में गोदाम मालिक दलजीत कुमार भल्ला उर्फ डीके भल्ला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में एक महिला सहित चार व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक दलजीत कुमार भल्ला फगवाड़ा, जालंधर के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, टैंकर खोलने से पहले मालिक उसका चित्रण कर रहे थे तभी गैस का दबाव बढ़ने से जोरदार धमाका हुआ। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस हादसे के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका टैंकर में गैस दबाव बढ़ने की है।
फोटो कैप्शन: मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड स्थित भल्ला इंटरप्राइजेज गोदाम में टैंकर फटने से हुए हादसे के बाद सिविल अस्पताल में मृतक गोदाम मालिक डी.के. भल्ला तथा घायलों का उपचार करते चिकित्सक।