फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: टिब्बा रोड पर बिजली के पोल से टकराया तेज रफ्तार टिप्पर, लगा जाम

Tue, 27 Oct 2026 05:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। सोमवार देर रात टिब्बा रोड इलाके में एक बेकाबू टिप्पर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लटक गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई राहगीर या वाहन चालक घायल नहीं हुआ। चालक हैप्पी ने बताया कि वाहन में झूलता तार अटकने से संतुलन बिगड़ गया था। टक्कर के बाद सड़क पर मलबा फैल गया और रास्ता अवरुद्ध हो गया। इससे टिब्बा रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को देर रात तक भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। सूचना पर बिजली विभाग और पावरकॉम के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देर रात तक मशक्कत कर नया खंभा लगाया और तारों को दुरुस्त किया। बिजली व्यवस्था और मार्ग बहाल होने के बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें