संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाला। बरनाला के ट्राइडेंट ग्रुप की ब्रांच धोला में भीषण आग ने कहर बरपा दिया। अंधेरी व तूफान के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया।
ट्राइडेंट के एडमिन हेड रुपिंदर गुप्ता ने बताया कि आग पर काबू पाने की मशक्कत जारी है और जल्दी ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। आग इतनी भयंकर थी कि अन्य जिलों से भी फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां बुलाई गईं। बरनाला के एयरफोर्स व गुरु गोविंद सिंह रिफाइनरी से भी दमकल की गाड़ियां आग बुझाने पहुंची हैं।
पंजाब में रेड अलर्ट किया गया है। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी है कि दमकल की करीब 25 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।