फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: स्कूल के लिए अलाॅट करोड़ों की जमीन पर बना दिया गोबर का डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास मल्होत्रा
विज्ञापन

लुधियाना। ताजपुर रोड पर नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से सरकारी स्कूल के निर्माण के लिए अलाॅट की गई करोड़ों रुपये की जमीन पर नगर निगम ने गोबर डंप करना शुरू कर दिया है।
4400 वर्ग गज जगह मेन रोड पर है। यहां गोबर की मात्रा इतनी हो गई है कि तीन दिन में सड़क पर आ गया है। इस कारण वहां से लोगों को निकलने में मुश्किल होने लगी और वे फिसलने लगे। जब नगर निगम अधिकारियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने प्लाट से गोबर हटाने के बजाय उसके आगे मिट्टी लगाकर उसे बंद कर दिया। चारदीवारी कर करोड़ों रुपये की जगह को अब गोबर डंपिंग का स्थल बना दिया। यहां स्कूल बनाने का मकसद ताजपुर रोड के आसपास के गरीब बच्चों को शिक्षा देना था। मगर अब प्लाॅट के हालात ऐसे हैं कि यहां तीन-तीन फीट ऊंचे गोबर के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वार्ड-20 के अकाली दल के पार्षद कमल अरोड़ा ने कहा कि यहां तो शिक्षा का घर बनाया जाना था कि गरीब परिवार से संबंधित बच्चे शिक्षा हासिल कर सके लेकिन निगम शिक्षा का घर बनाने में ही असफल साबित हो रहा है।
क्या कहते हैं पूर्व विधायक संजय तलवाड़
हलका पूर्वी से कांग्रेस विधायक रहे जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ ने कहा कि करीब दो लाख आबादी वाले इस क्षेत्र में गरीब परिवार के बच्चों के लिए यह स्कूल बहुत जरूरी था। बड़ी मेहनत से यह जमीन स्कूल के लिए अलॉट करवाई थी। इस जगह को जल्द खाली करवाकर स्कूल बनाने की प्रक्रिया शुरू करवाई जानी चाहिए। एक डेयरी संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले डेयरियों का गोबर सीधे बुड्ढा नाला में डाला जाता था लेकिन अदालत के आदेश और संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों के बाद इस पर रोक लगी। इसके बाद दोराहा का एक ठेकेदार, जिसकी नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिलीभगत बताई जाती है। डेयरी संचालकों से 160 रुपये प्रति पशु का लेकर गोबर इकट्ठा करने लगा और उसे इसी जमीन पर डालने लगा।
विज्ञापन

स्कूल बनाने का काम जल्द शुरू होगा
आप विधायक दलजीत गरेवाल भोला ने कहा कि यह जमीन वास्तव में स्कूल के लिए ही अलाॅट हुई थी। टेंडर लगने के बाद अस्थायी तौर पर यहां गोबर फेंका जा रहा है। स्कूल के लिए 6 हजार गज जगह पूरी अलाॅट करवाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद स्कूल बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। सड़क पर गोबर फैलने के मामले को ठीक करवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें