फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नशे में धुत युवक को सड़क से हटा रहे राहगीरों को बस ने रौंदा, चार घायल

Mon, 16 Nov 2026 05:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। नशेड़ी युवक को सड़क से हटाने की कोशिश कर रहे राहगीरों को कॉलेज बस ने रौंद दिया। हादसे में एक मासूम बच्चे और निहंग सिंह सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

घायल किरणदीप सिंह ने बताया कि वह कार की मरम्मत के लिए जा रहा था। उसने एक नशेड़ी स्कूटी चालक को सड़क पर गिरा देखा और अन्य राहगीरों के साथ उसकी मदद करने रुके। इस दौरान बस ने उन्हें टक्कर मार दी। किरणदीप सिंह ने आरोप लगाया कि बस चालक खुद भी नशे में था। राहगीरों ने बस का पीछा कर उसे रुकवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को काबू कर लिया। घायलों को माछीवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। रविवार की छुट्टी के कारण वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें समराला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध नहीं थी। घायलों को निजी वाहनों से समराला पहुंचना पड़ा। पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। माछीवाड़ा के थाना प्रभारी पवित्तर सिंह ने कहा कि पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बस किस शिक्षण संस्थान की है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें