फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नगर कीर्तन के दौरान चली गोली, बच्चा घायल

Tue, 04 Nov 2025 12:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। शिमलापुरी के मोहल्ला हरगोबिंदसर इलाके में रविवार की रात को उस समय भगदड़ मच गई जब श्री गुरु नानक देव जी के प्रगट दिवस को लेकर निकले जा रहे नगर कीर्तन में गोली चल गई।
बताया जा रहा है कि इलाके के ही एक व्यक्ति ने अपनी 12 बोर की राइफल से गोली हवा में चलानी चाही लेकिन वह नहीं चली। उसने जैसे ही गन नीचे की तो गोली सीधे माथा टेक रहे नौ साल के पार्थ की जांघ पर जा लगी। इससे वह वहीं गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज से वहां अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने 9 साल के पार्थ को पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। नगर कीर्तन में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी और थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि गोली चलाने वाला इलाके का ही रहने वाला सुखपाल है।
विज्ञापन

पुलिस ने सुखपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पार्थ की दादी आशा ने बताया कि वह अपनी नानी के साथ इलाके में निकल रहे नगर कीर्तन में माथा टेकने गया था। जैसे ही उसने अपनी नानी के हाथ से बरसाने के लिए फूल लिए तो एकदम से इलाके के एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली हवा में चलाई गई लेकिन वह नहीं चली तो हथियार नीचे करते ही गोली चल गई और सीधे पार्थ को लगी। इलाके के लोग ही पार्थ को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि 2 घंटे से ज्यादा समय के बाद भी पुलिस ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया और उनके बच्चे से भी उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा। पार्थ की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। आशा का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रम में गोली चलाने का क्या मतलब है। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी सुखपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें