फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयातित साइकिल पर लगे एंटी डंपिंग ड्यूटी

Sun, 08 Sep 2013 05:37 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। चीन से हो रहे साइकिल एवं पार्ट्स के सस्ते आयात ने भारतीय साइकिल उद्योग की नींव को हिला कर रख दिया है। आयातित साइकिल घरेलू बाजार में भी यहां के उद्योग की हिस्सेदारी को खा रहे हैं। घरेलू उद्योग को बचाने के लिए फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स ऑफ स्मॉल इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (फासी) ने केंद्र सरकार से आयातित साइकिल पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने की मांग की है। इस बारे में फासी पदाधिकारियों की प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार टीकेए नायर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें सरकार ने आयातित सस्ते माल से साइकिल उद्योग पर हो रहे असर का सर्वे कराने के आदेश नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन को दिए हैं। कारपोरेशन को जल्दी सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन

बैठक में एमएसएमई मंत्रालय में विकास आयुक्त अमरिंदर सिन्हा ने कहा कि यह मामला पहले भी उठा था, लेकिन कुछ साइकिल निर्माता एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने के पक्ष में नहीं हैं। इसलिए सरकार ने इसे टाल दिया था। अब सर्वे रिपोर्ट से मिलने वाले डाटा के आधार पर ही फैसला लिया जा सकता है। फासी के राष्ट्रीय प्रधान बदीश जिंदल ने पूरे आंकड़ों के साथ अधिकारियों के सामने साइकिल उद्योग का पक्ष रखा। जिंदल ने दावा किया कि चीन से साइकिल एवं पार्ट्स का आयात पिछले चार साल में 650 करोड़ रुपये से उछल कर तीन हजार करोड़ तक पहुंच गया है। इसका सीधा असर घरेलू साइकिल एवं पार्ट्स उद्योग पर हो रहा है। जिंदल ने कहा कि यूरोप ने भी चीन के सस्ते साइकिल एवं पार्ट्स पर 48 फीसदी एंटी डंपिंग ड्यूटी लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें