फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरवी नहीं रखने देंगे सरकारी भवन : बाजवा

Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब की वित्तीय हालत बेहद नाजुक है। सरकार पंजाब के सरकारी भवनों को गिरवी रखने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस सरकार के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगी।
विज्ञापन

धर्मकोट के शगुन पैलेस में पार्टी की जनसंपर्क अभियान रैली से पूर्व धर्मकोट के क ांग्रेस प्रभारी काका सुखजीत सिंह लोहगढ़ के निवास स्थान पर बाजवा ने कहा कि बादल परिवार दोबारा सत्ता में आने का मौका मिला है। उनको राज्य की जनता की भलाई के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की वित्तीय हालत बेहद नाजुक है। पंजाब सरकार की आमदन 30 हजार करोड़ है। खर्च 42 हजार करोड़ रुपये है। पंजाब पर एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है। सरकार पंजाब के सरकारी भवनों को गिरवी रखने की तैयारी कर रही है। पंजाब कांग्रेस इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगी। बाजवा ने कहा कि पार्टी के नेताओं और वर्करों पर झूठे केस बनाए हैं। उनकी सरकार आने पर इनको इंसाफ जरूर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार ने 18 महीने बीतने पर भी बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया। राज्य में 65 लाख बेरोजगारों को न्याय दिलाने के लिये कांग्रेस हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बेरोजगारी भत्ते की मांग करेंगी। इसके लिए कांग्रेस 117 विधानसभा हलकों में 31 अगस्त तक प्रति हल्का एक हजार बेरोजगार के हिसाब से एक लाख 17 हजार नौजवानों का नाम पंजाब के रोजगार दफ्तरों में पंजीकरण करवाएगी। रैली में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सम्मानित करने पर तलवार को लहराते हुए जुल्म से लड़ने की हुंकार भरते हुए वह मंच छोड़कर वर्करों के बीच जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें