फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी शादी रचाने जा रहे एनआरआई पर केस

Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी रचाकर युवती को विदेश लाने जाने का लालच देकर 15 लाख रुपये लेने और तीसरी शादी रचाने आए एनआरआई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गुस्साए एनआरआई ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट करके उसका दहेज में मिला सामान तोड़ दिया। थाना एनआरआई पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति समेत नकोदर निवासी मां-बेटे के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने और पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी रचाने का मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई जगतार सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मोगा के सरदार नगर निवासी संदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी 27 जनवरी 2010 को एनआरआई संदीप सिंह के साथ हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के समय उसके मायके वालों ने एनआरआई की मांग पर दस लाख नकद के अलावा दहेज में लाखों का सामान दिया था। संदीप ने उसको कनाडा ले जाने का भरोसा दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति विदेश चला गया। लेकिन शादी को साढे़ तीन साल बीतने पर भी आरोपी ने उसे विदेश नहीं बुलाया तो उसने अपने स्तर पर संदीप के बारे में जांच शुरू कर दी। उसे पता चला कि उसके पति ने पहले भी एक शादी की है। जिसके चलते वह उसे विदेश लेकर नहीं जा रहा है। महिला ने बताया कि उसका पति कुछ समय पहले वापस घर आया तो उसे पता चला कि वह तीसरी शादी करने वाला है। महिला ने उसकी तीसरी शादी को रुकवा दिया। इससे नाराज संदीप ने उसको घर लाकर मारपीट की और दहेज में मिले सामान को तोड़ दिया। संदीप कौर ने इस घटना के बारे में अपने मायके वालों को बताया तो उन्होंने संदीप सिंह के खिलाफ एनआरआई थाने में शिकायत दर्ज करवाई। एनआरआई पुलिस ने मामले की जांच के बाद संदीप कौर की शिकायत पर उसके एनआरआई पति संदीप सिंह के अलावा नकोदर निवसाी अनीता रानी और उसके बेटे साहिल कुमार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें