फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने 74 लाख की राशि बरामद की

Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव (लुधियाना)। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की टीम ने वीरवार को जगरांव के प्रख्यात मनी एक्सचेंजर के अरबों के हवाला कारोबार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मनी एक्सचेंजर के दफ्तर, घर इत्यादि ठिकानों पर छापामारी करके 74 लाख रुपये की नगदी, दो लाख रुपये मूल्य के डालर और कई देशों के करेंसी नोट बरामद किए हैं। जांच में ही ईडी की टीम को मनी एक्सचेंजर के ठिकानों से हवाला के जरिए विश्व के कई देशों में सौ करोड़ रुपये के कारोबार करने के दस्तावेज मिले हैं। अधिकारियों ने दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है। साथ में ही मनी एक्सचेंजर के लुधियाना घुमार मंडी इलाके में इसके एक रिश्तेदार के दफ्तर और घर पर भी छापेमारी मारी गई।
विज्ञापन

एनफोर्समेंट विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हिमांशु कुमार लाल के नेतृत्व में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग और डीसीपी लुधियाना हर्ष बांसल के नेतृत्व में जगरांव के मोहल्ला विजय नगर स्थित चीना मनी एक्सचेंजर के दफ्तरों और कोठी में एक साथ छापेमारी की। चीना के दफ्तरों और कोठी में घंटों चले सर्च आपरेशन के दौरान 74 लाख रुपए सहित विभिन्न देशों की करेंसी बरामद हुई। दफ्तरों और कोठी में छापेमारी के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया।
एनफोर्समेंटअधिकारी गुरनाम सिंह ने कहा कि उन्हें उक्त मनी एक्सचेंजर विजय कुमार चीना से सौ करोड़ (एक अरब) रुपये का कारोबार करने के कागजात बरामद हुए। इसके अलावा ऐसे सबूत भी मिले हैं, जिनसे यह साफ होता है कि उक्त मनी एक्सचेंजर एक महीने में सौ करोड़ का हवाला राशि का कारोबार करता था। मनी एक्सचेंजर का हवाला राशि का कारोबार पूरे विश्व में फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मिले दस्तावेजों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जांच में अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें