फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक आतंकवाद फैला रहे बादल : बाजवा

Mon, 20 May 2013 05:31 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया है कि राज्य में बादल राजनीतिक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। रविवार को हुए जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावाें के दौरान शिअद ने जमकर धांधली की, गुंडागर्दी की और वोटरों को डराया धमकाया।
विज्ञापन

कई जगहों पर झड़पें और गोली चलने की घटनाएं हुईं। पहले यह सब बिहार में होता था, अब पंजाब भी उसी राह पर चल पड़ा है। बाजवा रविवार की देर शाम कांग्रेसी कार्यकर्ता राजविंदर सिंह की सेहत का हाल जानने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल पहुंचे थे।
बाजवा ने आरोप लगाया कि चुनावों में बादल ने लंबी में कम से कम पचास बूथों पर कब्जा कराया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक दलों की बैठक बुला कर राष्ट्रपति से मुलाकात की जाएगी और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की जाएगी। बाजवा बोले की गृह मंत्री के तौर पर उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों के दौरान जम कर शिअद ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया। आने वाले लोकसभा चुनावों में पंजाब से शिअद का राजनीतिक अंत हो जाएगा। बाजवा के साथ जिला प्रधान पवन दीवान, विधायक राकेश पांडे, हेमराज अग्रवाल, परमिंदर मेहता, गुरमेल सिंह पहलवान समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें