फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का ड्रामा रचने वाले तीन काबू

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। बीस अप्रैल को फव्वारा चौक इलाके में 27 लाख की लूट की घटना का ड्रामा रचने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान लवनीत कुमार, सौरभ कौशल और रवि कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने छापामारी कर आरोपियों के घर से बीस लाख पचास हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस कमिश्नर ईश्वर सिंह का कहना है कि इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बैंक के लिए नकदी की कलेक्शन करने वाली कंपनी के मुलाजिम भूपिंदर कुमार ने मामला दर्ज कराया था कि वह अपने साथी लवनीत कुमार, रवि कुमार, ड्राईवर रितेज सिंह और गनमैन सतनाम सिंह के साथ स्टैन ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के पास शेरपुर चौक से 27 लाख रुपये की नगदी ला रहे थे। इस रकम को फव्वारा चौक स्थित एसबीआई की शाखा में जमा कराना था, लेकिन समय खत्म होने के कारण बैंक अधिकारियों ने रुपये जमा करने से इंकार कर दिया। इस पर लवनीत नगदी वाला बैग लेकर बाहर आ गया। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और रिवाल्वर की नोक पर बैग समेत जबरदस्ती बिठा कर ले गए। युवकों ने 27 लाख छीन कर उसे सिटी कंट्रोल रूम के पीछे वाली गली में धक्का देकर फेंक दिया। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और प्राथमिक जांच में इसमें गड़बड़ी नजर आई।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि लवनीत ने बैग से 6.50 लाख रुपये निकाल लिए और उनको यैस बैंक के एटीएम में डाल दिया, क्योंकि लवनीत एटीएम में पहले से रुपये कम डालता था। उस कमी को पूरा करने के लिए उसने एटीएम में रुपये डाल दिए। उसके बाद बीस हजार रुपये बैग में डाल लिए और बैंक के बाहर उतर गया। पहले से बनाई योजना के तहत लवनीत ने रकम सौरभ कौशल को बैंक के बाहर ही थमा दी। सौरभ ने यह रकम अपने घर पर रख ली। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें