बरनाला। वाईएस कालेज हंडिआया की ओर से बरनाला क्षेत्र के गांवों व कस्बों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कालेज के विद्यार्थियों ने शिक्षा और कैरियर के संबंध में लोगों को जानकारी देने के लिए कैरियर काउंसिलिग वर्कशापों का आयोजन किया गया। युवशाला चंडीगढ़ के मुख्य प्रबंधक क्षितिज मेहरा अपनी टीम सहित पहुंचे और ग्रामीण युवाओं को कैरियर के चयन से संबंधित जानकारी प्रदान की। इन वर्कशापों का आयोजन कालेज इंचार्ज सर्बजीत कौर चहल की देख-रेख में करवाया गया। वर्कशाप का शुभारंभ महिल कलां के जिम्मी कम्युनिटी हाल (जंग सिंह पार्क) से हुआ। इसके बाद ठीकरीवाल, तपा, रामपुरा, धनौला, बरनाला, जोगा, पक्खो कलां, भदौड़ तथा शैहणा आदि स्थानों पर लगाए वर्कशापों को लोगों का भरपूर समर्थन मिला।