फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्डों को एकजुट होने की जरूरत पर जोर

Mon, 11 Mar 2013 05:35 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। नाइट सिक्योरिटी गार्ड यूनियन की बैठक रविवार को अध्यक्ष पूरन सिंह तथा सचिव रणजीत सिंह की अध्यक्षता में रेडक्रॉस भवन में हुई। इसमें यूनियन को पेश आ रही मुश्किलों पर विचार-विमर्श हुआ। सीटू के प्रांतीय नेता कामरेड इंद्रजीत सिंह ने कहा कि समूह नाइट सिक्योरिटी गार्ड्स को अपनी मुश्किलों के हल के लिए एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड जहां अपनी जान को जोखिम में डालकर रात भर ड्यूटी देते हैं, वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा बेवजह ही उनके साथ मारपीट की जाती है। यूनियन ऐसा हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्हाेंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस ने बिना किसी कारण सिक्योरिटी गार्डों को परेशान करना बंद न किया तो यूनियन द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि गत दिनों सिक्योरिटी गार्डों द्वारा एक एटीएम के टूूटने के बारे पुलिस को सूचित किया गया। इससे एटीएम में रुपये चोरी होने से बचाव हो गया। मगर इस मामले में उल्टा पुलिस ने सिक्योरिटी गार्डों को सम्मान देने की जगह थप्पड़ मारकर अपमानित किया। जिस कारण सिक्योरिटी गार्डों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीटू नेता कामरेड खरैती लाल, यूनियन के सलाहकार कुंदन सिंह, संरक्षक दलीप सिंह, उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह, मेजर सिंह, कोषाध्यक्ष भोजा सिंह, राज कुमार, सुखपाल सिंह, परमिंदर सिंह, हंसा सिंह, राम लाल, निर्मल सिंह, बलविंदर सिंह, देसराज, निर्मल सिंह निम्मा, सोनी सिंह, गुरबिंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें