फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने तीन बेटियों समेत नहर में छलांग लगाई

Mon, 11 Mar 2013 05:35 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। बेटियों के जन्म के तानों से तंग गांव संघा की एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। तीनों बेटियों की नहर में डूबकर मौत हो गई जबकि मां को बचा लिया गया। उधर, सदमें में बाप लड़कियों के बाप ने भी गांव संघा के वाटर वर्क्स की डिग्गी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

सरदूलगढ़ के गांव संघा की विवाहिता पूजा पत्नी विजय कुमार के तीन बेटियां परी (6), दिया (8) और रिया (11) थीं। लड़के का जन्म न होने के कारण े परिवार के सदस्य अक्सर ही पूजा को ताने देते थे। इससे विवाहिता परेशान रहती थी। महिला ने तीनों बेटियों को अपने साथ लेकर फतेहाबाद के गांव बडोपल से गुजरती भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तो बचा लिया परंतु तीनों लड़कियां बह गई।
इस घटना का पता जब गांव संघा में विजय कुमार उर्फ डिप्टी राम को लगा तो उसने गांव के वाटर वर्क्स की डिग्गी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार को फतेहाबाद पुलिस को नहर से एक लड़की का लाश बरामद हुई जबकि पुलिस बाकी लाशों को ढूढ़ने में लगी है। मां फतेहाबाद के एक अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन

सरदूलगढ़ के थाना मुखी प्रितपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। जबकि फतेहाबाद की पुलिस ने उक्त तीनों लड़कियों की मृत्यु के मामले मां पूजा अरोड़ा व पिता विजय कुमार वासी संघा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें