फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. परवीन तोगड़िया का हिंदुओं से आह्वान

Mon, 25 Feb 2013 05:31 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डा. परवीन तोगड़िया ने देश के सौ करोड़ हिंदुओं से आह्वान किया है कि देश की राजसत्ता पर लोकतांत्रिक तरीके से कब्जा करें, बिना राजसत्ता न हिंदुओं की रक्षा होगी और न धर्म की। वोट लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार है। डा. तोगड़िया रविवार को कमला लोटिया महिला कालेज के सभागार में धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम में में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद कोने कोने में फैला हुआ है। सरकार आतंकी को पकड़ती है, सजा देती है, फांसी पर चढ़ा देती है। इससे आतंकवाद खत्म नहीं होगा। आतंकवाद खत्म करने के लिए इनके नेटवर्क को तोड़ना अनिवार्य है। देश की खूफिया एजेंसियां काम कर रही हैं, हमले से पहले सरकार को संकेत भी मिल रहे हैं, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें उनको हलके में ले रही हैं, नतीजतन बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद धमाकों पर राजनीति करने की बजाए आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने की रणनीति बनाने पर जोर दिया।
डा. तोगड़िया ने कहा कि पाकिस्तान जब तक दुश्मनों वाला व्यवहार कर रहा है, तब तक उसके साथ कारोबारी, खेल, संस्कृति और सभी तरह के रिश्ते खत्म किए जाएं, रेल और बस सेवा को सस्पेंड किया जाए। डा. तोगड़िया ने साफ किया कि हिंदुस्तान में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें