मानसा। गांव हाकमवाला में एक विवाहिता को ससुराल परिवार की ओर से दहेज को लेकर मारपीट करने पर घर से निकाल दिया। इस पर थाना बोहा पुलिस ने उसके ससुराल के सात सदस्यों पर मामला दर्ज किया है।
गांव ढींढसा वासी कर्मजीत सिंह ने बेटी अमनदीप कौर की शादी 21 फरवरी 2010 को गांव हाकमवाला वासी जगसीर सिंह से किया था, लेकिन विवाह के बाद उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इतना ही विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के चाचा नामदेव सिंह ने उसको सिविल अस्पताल मूनक में दाखिल कराया। थाना बोहा के सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने पीड़ित अमनदीप की शिकायत पर उसके पति जगसीर सिंह, सास मेलो कौर, ननद बलवीर कौर पत्नी बलविंद्र सिंह वासी पातड़ा, बिंद्र कौर पत्नी भोला सिंह वासी कैले बांदर, सुखजीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह वासी लखमीरवाला, छिंदर कौर पत्नी तरसेम सिंह वासी सफीपुर (दिड़बा) व मूर्ति कौर पत्नी दर्शन सिंह वासी बुढलाडा पर मामला दर्ज किया है।