फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति पर कबूतरबाजी का केस दर्ज

Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। थाना एनआरआई पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ कबूतरबाजी का केस दर्ज किया है। आरोपी और पीड़ित दोनों ही एनआरआई और आपस में रिश्तेदार है। पीड़ित का आरोप है कि उसको इटली भेजने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की ठगी की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लखविंदर सिंह निवासी गांव बहोना हाल आबाद इटली की शिकायत पर गुरप्रीत सिंह व उसकी पत्नी सुखविंदर कौर निवासी गांव मैहरो हाल आबाद इटली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला पीड़ित की रिश्तेदार में बहन लगती है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसने आरोपियों के साथ इटली जाने के लिए साढ़े चार लाख रुपये में सौदा तय किया था। लेकिन आरोपी उसको बाहर नहीं ले जा सके। वह किसी अन्य एजेंट से इटली चला गया था। आरोपियों ने कुछ समय बाद ढाई लाख रुपये वापस कर दिए लेकिन बाकी दो लाख रुपये देने से टालमटोल कर रहे थे। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह इटली पहुंच गया तो आरोपी उसको धमकियां देते थे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें