फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई पर दर्ज केसों की दोबारा जांच शुरू

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। पंजाब सरकार की ओर से 5 जनवरी को फगवाड़ा-जालंधर रोड पर गांव कबाना (कपूरथला) में विशाल एनआरआई सम्मेलन में प्रवासी पंजाबियों को मातृभूमि से जोड़ने और राज्य में निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे पहले अदालतों की ओर से भगौड़े करार दिए प्रवासी पंजाबियों और उनके खिलाफ दर्ज केसों की दोबारा जांच का काम जिला पुलिस प्रभारियों की ओर से किया गया है। इस जिले में 128 भगौड़े एनआरआई हैं। बठिंडा पुलिस जोन के सात जिलों में एनआरआई सेल स्थापित करके जिले के एसपी (एच) को नोडल अफसर और महिला, लड़कियों से छेड़छाड़ व दुराचार की घटनाएं रोकने के लिए महिला सहायता केंद्र स्थापित कर जिले के एसपी (डी) को नोडल अफसर लगाया गया है। कनाडा के अलबर्टा प्रांत से विधायक पीटर संधू ने कुछ दिन पहले मोगा में मीटिंग के दौरान कहा था कि उनकी निचले स्तर पर सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इस जिले में कुल 128 प्रवासी पंजाबी अदालतों की ओर से भगौड़े करार दिए गए हैं। इनके केसों की दोबारा जांच बहादुर सिंह एसपी डी कर रहे है। रिपोर्ट पूरा होने पर बेकसूर के खिलाफ पर्चे रद करने के लिए संबंधित अदालतों से आदेश जारी करवाए जाएंगे। ग्रेवाल ने यह भी कहा कि भगौड़े आरोपियों के खिलाफ तथ्यों के आधार पर केस दर्ज होने कारण नाममात्र आरोपियों को ही इस जांच में राहत मिलने की संभावना है। बठिंडा जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस निर्मल सिंह ढिल्लों ने मोगा, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, मानसा, बठिंडा जिलों का बठिंडा में खुला दरबार लगाकर प्रवासी पंजाबियों से संबंधित शिकायतें, मुश्किलें सुनाकर मौके पर निपटारा करने के लिए शिकायत निवारण प्रोग्राम किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें