फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने खुद को लगाई आग, मौत

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। थाना डाबा के इलाके में न्यू अमन नगर निवासी बीस वर्षीय युवती ने अपने घर के कमरे में खुद को बंद करके आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि लड़की डिप्रेशन का शिकार रही हो।
विज्ञापन

घटना के समय लड़की के माता पिता रिश्तेदारी में अंतिम अरदास समारोह में गुरुद्वारा साहिब गए हुए थे। लड़की ने अपने छोटे भाई से कहा कि उसे कमरे का फर्श साफ करना है, इसलिए उसे मिट्टी का तेल चाहिए। नौवीं कक्षा में पढ़ रहे छोटे भाई ने बहन को मिट्टी के तेल की बोतल लाकर दी और खुद कमरे में टीवी देखने चला गया। इसी दौरान लड़की घर की पहली मंजिल पर गई और अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। लड़की ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली।
धुआं निकलता देख पड़ोसी ने शोर मचाया। जब तक पड़ोसी और भाई ने कमरा तोड़ा तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी जतिंदरजीत सिंह का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस यह जांच कर रही है कि लड़की ने इतना सख्त कदम क्यों उठाया। जानकारी के अनुसार लड़की का परिवार तकरीबन दो साल पहले ही मुंबई से लुधियाना शिफ्ट हुआ था और वह न्यू अमन नगर में रह रहे थे। लोगों का कहना है कि लड़की अक्सर घर में ही रहती थी और बाहर कम ही निकलती थी। वह बीसीए पहले साल की छात्रा थी और पत्राचार के माध्यम से अपनी शिक्षा पूरी कर रही थी। लोगों का यह तर्क भी रहा कि वह मुंबई से यहां शिफ्ट होने पर खुश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें