मुक्तसर। गांव दोदा में कनाडा-डेनमार्क की महिला टीम के बीच हुए मैच में कनाडा टीम में शामिल पंजाबी एनआरआई खिलाड़ियों में तीन ने अपनी बेटियों सहित मुकाबले में भाग लिया। कनाडा टीम डेनमार्क टीम के आगे चारों खाने चित हो गई मगर टीम में शमिल यह महिला खिलाड़ी भ्रूणहत्या करने वालों के लिए एक मिसाल बन गईं। इस टीम में शामिल नरिंदर कौर गिल तथा उसकी बेटी नवरीत कौर गिल, मनदीप मुल्तानी व उसकी बेटी रमीत मुल्तानी और लखवीर कौर खंगूड़ा व उसकी बेटी गनवीर कौर खंगूड़ा ने एक ही टीम में कबड्डी के दांव-पेंच दिखाए।