फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार युवकों पर फायरिंग

Mon, 26 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मलोट (मुक्तसर)। एक कत्ल केस के विवाद के चलते शुक्रवार देर शाम मंडी किल्लियांवाली में कार सवार चार-पांच युवकों ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर फायरिंग कर दी। इससे दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें मलोट के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

मंडी किल्लियांवाली पुलिस ने घायल युवकों के बयान दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। डबवाली मंडी निवासी गुरचरन सिंह उर्फ चन्ना और गांव क क्खांवाली निवासी जगमीत सिंह ने बताया कि उनका एक कत्ल के मामले में कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है। बीते शुक्रवार को इस केस की सिरसा (हरियाणा) की अदालत में पेशी थी। पेशी भुगतने के बाद शाम को वह वापस मोटरसाइकिल पर किल्लियांवाली को लौट रहे थे कि करीब साढ़े सात बजे कार सवार चार-पांच युवकों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। मगर वह किसी तरह धक्का-मुक्की करके वहां निकल लिए, लेकिन इस दौरान ही उन्होंने पीछे उन पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। पिस्तौल के छर्रे उनकी टांगों पर लगे हैं। इस घटना के बाद वह लंबी के सिविल अस्पताल में दाखिल हुए, लेकिन वहां से उन्हें मलोट के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मंडी किल्लियांवाली चौकी के एएसआई बलजिंदर सिंह और हेड कांस्टेबल हरबंस सिंह आज शाम को उनके बयान लेकर गए हैं। उधर, मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल हरबंस सिंह ने बताया कि घायल युवकों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें