फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कल लुधियाना में

Mon, 26 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 27 नवंबर को लुधियाना आएंगे। वह पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन

पीएयू में 27 से 29 नवंबर तक स्थायी कृषि खाद्य और आजीविका की सुरक्षा विषय पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कांफ्रेंस पाल आडिटोरियम में आयोजित होगी। कांफ्रेंस में यूनिवर्सिटी के चांसलर शिवराज पाटिल विशेष मेहमान होंगे और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसमें देश-विदेश से लगभग 1100 से ज्यादा विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह में विशेष तौर पर फिलीपींस में स्थित अंतरराष्ट्रीय धान खोज केंद्र के डायरेक्टर डा. आरके जीहर, अंतरराष्ट्रीय मक्की और गेहूं और गेहूं सुधार केंद्र मैक्सिको के डायरेक्टर डा. थॉमस लंपकिन, केंद्रीय कृषि खोज परिषद के डायरेक्टर डा. एस आय्पन, पूर्व डायरेक्टर डा. आरएस पड़ौदा भी शामिल होंगे। कांफ्रेंस के दौरान विशेष तौर पर भविष्य में पेश आने वाली चुनौतियों के अतिरिक्त अन्य संबंधित विषयों पर विचार चर्चा होगी।
विज्ञापन

पीएयू के वीसी डा. बलदेव सिंह ढिल्लों ने बताया कि कांफ्रेंस में नई किस्म को तैयार करने पर, जो कुदरती आफतों को झेलने में समर्थ हो, कुदरती स्तोत्र की राखी और भोजन सुरक्षा के अनुकूल पर्चे भी पढ़े जाएंगे। कांफ्रेंस में विशेष तौर पर पोस्टर और मौखिक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कांफ्रेंस में अमेरिका से प्रसिद्ध वैज्ञानिक डा. गुरदेव सिंह खुश, डा. डीजे मैकिल, डा. रतन लाल, डा. कुलविंदर गिल, डा. परमिंदर ग्रेवाल, डा. आरपाल सिंह, डा. एम अरबौक, कनाडा से डा. बलजीत सिंह गिल, आस्ट्रेलिया से डा. जौरा सिंह खंगूड़ा और न्यूजीलैंड से डा. रीचर्ड फैलौन और डा. हरजिंदर सिंह भाग लेंगे।
पीएयू में सुरक्षा के इंतजाम कड़े
मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लुधियाना आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा इंतजार कड़े कर दिए गए हैं। पीएयू के सभी गेट आम लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं, सिर्फ पीएयू के निवासी ही अंदर दाखिल हो पाएंगे। सभी गेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और बैनर तक लगा दिए गए हैं। पीएयू के अंदर सैर करने वाले लोगों को भी कुछ दिन के लिए वहां दाखिला नहीं मिल पाएगा। राष्ट्रपति के आने से पहले सुबह आर्मी के हेलीकाप्टर भी रिहर्सल करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें