फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली पार्षद पर गाय को मारने का आरोप

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। मंडल थाना दाखा की पुलिस ने नगर पंचायत के उप प्रधान पार्षद बलवीर चंद बीरा और उसके दो साथियों के खिलाफ गाय को जहरीली वस्तु देकर मारने का मामला दर्ज किया है। काबिलेजिक्र है कि पार्षद बीरा का नाम प्रेम नगर की दस वर्षीय बच्ची के साथ हुए गैंग रेप के चलते चर्चा में आया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रेम नगर निवासी भोली यादव ने बताया कि सोमवार को पार्षद बीरा अपने साथी दीवान और ज्योति के साथ उसके घर आया और उसको धमकियां देने लगा और कहा कि मेरा नाम दस वर्षीय बच्ची के साथ हुए गैंग रेप के मामले से निकलवा दे, नहीं तो उसके परिवार को नुकसान होगा। भोली यादव ने कहा कि जब बीरा उसके घर धमकी देने आया था तो वह अपने अपनी गाय के दाना लेने चला गया, उसके जाने के बाद बीरा और उसके साथियों ने गाय को जहरीली वस्तु डाल दी। जब वह दाना लेकर वापिस आया तो कुछ देर के बाद जब गाय के पास उसका बछड़ा गया और वह दूध पीते ही मर गया और आधे घंटे के बाद गाय भी मर गई। बीरा की हरकत तो भांपते हुए मैने जिन लोगों को घर दूध गया था, उनको दूध न पीने की हिदायत देते हुए पूरा दूध वापिस मंगवा लिया। थाना दाखा की पुलिस ने अकाली दल के पार्षद बलवीर चंद बीरा और उसके साथी ज्योति और दीवाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उनकी तालाश जारी कर दी है।
दोषियों को सजा न मिली तो हागी संघर्ष

गऊ रक्षा दल के प्रधान बलजीत कुमार ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। अगर दाखा पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो हिंदु धर्म के लोग सड़कों पर उतर का संघर्ष करेंगे। गाय की हत्या के चलते लोगों में रोष पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें