फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों की चेकिंग, चालान काटे

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। डीसी मानसा अमित ढाका के निर्देश पर नाप तोल इंसपेक्टर संजीव कुमार ने जिले में दुकानों और फैक्ट्रियों की नाप-तोल संबंधी चेकिंग की। ढाका ने कहा कि चेकिंग के दौरान काफी संख्या में दुकानों के बट्टे-कांटे, कंप्यूटर कांटे और कॉटन फैक्ट्री बरेटा के धर्म कांटोें की विभाग से पड़ताल नहीं करवाई गई थी, जो नियमों के अनुसार दुकानदारों या फैक्ट्री मालिकों को संबंधित विभाग से हर साल करवानी होती है। उन्होंने कहा कि इसी कारण ऐसे केसों के 24 चलान किए गए। डीसी ने कहा कि इसके अलावा जिन दुकानदारों के पास साबुन डिब्बे, मिठाइयों के डिब्बे और पैकेटों पर तिथि, कस्टम केयर नंबर व एमआरपी की कमी पाई गई, उनके भी 14 चलान किए गए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही एक गैस एजेंसी परमजीत भारत गैस ग्रामीण वितरक ग्रामीण बरेह को भी चेक किया गया, जिसके सिलेंडर वजन में सहीं नहीं पाए गए। ढाका ने कहा कि गैस एजेंसी पर न तो कांटे का पासिंग सर्टिफिकेट लटकाया गया था और न ही सिलेंडर ट्राली पैकेट पर तिथि लिखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें