गिदड़बाहा (मुक्तसर)। मालवा जूनियर स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रांतों की वेशभूषाओं में सजकर संस्कृति की छटा बिखेरी। दशमेश गर्ल्स कालेज बादल की प्रिंसिपल मैडम जगदीश कौर सिद्धू ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर विद्यार्थियों की हौसला आफजाई की। स्कूल प्रिंसिपल मैडम गुरविंदर कौर ने आए मेहमानों का स्वागत करते हुए स्कूल की प्राप्तियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के पक्ष में पिछड़े इस हलके को शिक्षा सहूलियतें देने के उद्देश्य से करीब 42 वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और स्वर्गीय सुरिंदर कौर बादल ने गुरु गोबिंद सिंह गर्ल्स स्कूल की नींव रखी थी। अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुरु गोबिंद सिंह गर्ल्स कालेज, गुरु गोबिंद सिंह कालेज ऑफ एजूकेशन फॉर गर्ल्स, एम एड कालेज, पालीटेक्निक कालेज के साथ-साथ मालवा स्कूल हलके में विद्या के क्षेत्र में प्रकाश स्तंभ बने हुए हैं। इस दौरान हलका इंचार्ज संत सिंह बराड़ ने भी विद्यार्थियों की हौसला आफजाई की। आखिर में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट गुरमीत मान, स्कूल प्रबंधक कमेटी के बबरू वहीन, प्रिंसिपल जसबीर सिंह बराड़, एन आर शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप सिंह भंगाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।