फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. बख्शी को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार

Wed, 07 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। बागवानी के विकास में राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा योगदान डालने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डा. जीसी बख्शी को मंगलवार को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

देश में किन्नू की खेती को शुरू कराने वाले डा. बख्शी बिहार के राजिंदर नगर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भी रहे हैं। इसके अलावा पंजाब में आलू की खेती के बादशाह एचएस सांघा को भी आलू बीज उत्पादन के लिए आनरेरी फेलोशिप प्रदान की गई। इसके अलावा डा. एस नागेश्वर राव, डा. गोपाल सिंह पूर्व वीसी कृषि विश्वविद्यालय गुजरात, डीपी रे वीसी कृषि विश्वविद्यालय भुवनेश्वर, डा. आरपी अवस्थी पूर्व वीसी बागवानी विश्वविद्यालय सोलन को भी लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर और कई प्रख्यात वैज्ञानिकों को भी सम्मान दिया गया। कांग्रेस में डा. बलराम जाखड़ ने विभिन्न माहिरों द्वारा लिखी पुस्तकों का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें