फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएनडीयू और पीएयू 4-4 की बराबरी पर

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में चल रहे गोल्डन जुबली अंतर यूनिवर्सिटी हाकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन जीएनडीयू अमृतसर और पीएयू के बीच खेला गया मैच 4-4 की बराबरी पर रहा। वहीं दूसरे मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 5-4 से पराजित किया।
विज्ञापन

पहले मैच में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और पीएयू के बीच खेला गया। हाफ टाइम तक अमृतसर की टीम 2-1 से आगे रही। पीएयू की तरफ से तरनजीत सिंह ने 11वें, 45वें मिनट में दो मैदानी गोल किए। जबकि जगपाल सिंह ने 52वें और 62वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से दो गोल किए। जीएनडीयू की तरफ से जसविंदर सिंह ने 13वें और रमनदीप सिंह ने 35वें, गगनदीप सिंह ने 47वें और 54वें मिनट में दो गोल करके टीम का स्कोर बराबर किया। दोनों टीमें पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
दूसरे मैच में पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया. जिसमें पटियाला 5-4 से विजेता रहा। पीयू चंडीगढ़ ने पहले हाफ में अपना दबदबा 3-1 की बढ़त के साथ कायम किया। चंडीगढ़ की तरफ से कमलजीत सिंह ने 4वें मिनट में, तेजिंदरपाल सिंह ने 8वें मिनट और 27वें मिनट में गोल किया। नवजोत सिंह ने 37वें मिनट में गोल किया। वहीं पीयू पटियाला के सुखदीप सिंह ने 18वें, गुरुशरण सिंह ने 43वें, 65वें, गुरजिंदर सिंह ने 49वें, सुखवीर सिंह ने 51वें मिनट में गोल किया। रविवार को खेले गए मैच के दौरान डा. पीपी सिंह लुबाणा, जेपी सिंह, हरदीप सिंह ग्रेवाल ने मुख्य मेहमान के रुप में शिरकत की ओर खिलाड़ियों के साथ परिचय किया। टूर्नामेंट के मुख्य प्रबंधक ओलंपियन रमनदीप सिंह ग्रेवाल , डा. मेजर सिंह, इंदरमोहन सिंह कादिया ने बताया कि सोमवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में ओलंपियन पदम श्री 1964 टोकियो ओलंपिक के कप्तान चरनजीत सिंह और पीयू चंडीगढ़ के वीसी डा. रजिंदर सिंह बावा मुख्य मेहमान होंगे। फाइनल मैच जीएनडीयू और पीएयू के बीच होगा और तीसरे स्थान के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी और पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें