फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में ठिकाना, पंजाब में फर्जी राशन कार्ड

Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। एनआरआई थाना पुलिस ने कनेडियन दंपति और उनके बेटे खिलाफ जालसाजी से राशन कार्ड बनवाने के आरोप में पर्चा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई दंपति के एनआरआई दामाद की शिकायत पर की है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला फर्जी नाम पर कनाडा में रह रही है।
विज्ञापन

मानसा निवासी जसवंत सिंह ने एसएसपी को शिकायत की थी कि वे एबसफोरट (कनाडा) रह रहे परविंदर सिंह राय निवासी गांव धूड़कोट कलां का मुख्तायार है। जसवंत सिंह ने पुलिस को की शिकायत में आरोप लगाया था कि बलविंदर सिंह व उसकी पत्नी जसविंदर कौर गांव दुन्नेके (मोगा) साल 1996 में कनाडा चले गए और उनके पास कनेडियन नागरिकता है। उनका बेटा प्रभदीप सिंह गांव दुन्नेके में रहता है। बलविंदर सिंह ने कनेडियन नागरिक होने संबंधित तथ्य छिपाकर गलत दस्तावेज से साल 2007 में राशन कार्ड बनाया और साल 2008 में राशन कार्ड में हेराफेरी करके उसके बेटे प्रभदीप सिंह ने पासपोर्ट बनवा लिया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि जसविंदर कौर का नाम अपनी बहन रविंदर कौर निवासी गांव दयासपुरा मिरजा (बठिंडा) के राशन कार्ड में दर्ज है। इस राशन कार्ड में पवनदीप सिंह नाम भी जाली दर्ज है। इस नाम का इनके परिवार में कोई सदस्य नहीं है। पुलिस जांच में पता चला कि जसविंदर कौर कनाडा में गुरतार कौर के नाम पर रह रही है। तहसील दफ्तर में गुरनेकत सिंह निवासी धर्मकोट की शादी रजिस्टर्ड करवाने समय उसका नाम गुरतार कौर लिखा हुआ है। गौरतलब है कि आरोपी बलविंदर सिंह व जसविंदर कौर कनेडियन नागरिक है और उनके प्रवासी भारतीय दामाद से अनबन होने पर इस सारे मामले का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें