फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट दिलाने के नाम पर प्रिंसिपल से 98 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़ में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने स्कूल प्रिंसिपल के साथ 98.60 लाख रुपये की ठगी मार ली। आरोपियों की ठगी का शिकार होने के बाद दुर्गापुरी के रंजीत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल बलवीर कौर ने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने बरनाला के माहल नगर निवासी हरनेशपाल सिंह और गुड़गांव के फेस-1 स्थित सुशांक लोक निवासी अनुराग शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवंबर 2019 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पति दलबीर सिंह सेना से मेजर रिटायर्ड थे। करीब छह साल पहले चंडीगढ़ में एजूकेशन आफिस में आरोपी अनुराग उनसे मिला। उसने खरड़ में पारस मनोरमा इलाके में फ्लैट्स खरीदने का आफर दिया। दोनों ने वहां जाकर दो फ्लैट्स पसंद कर लिए। उनके लिए दोनों आरोपियों के अकाउंट में 98.60 लाख रुपये की पूरी रकम भी अदा कर दी। हालांकि बाद में फ्लैट का कब्जा दिलाने और रजिस्ट्री कराने की बात करने पर दोनों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। पूरी जिंदगी की कमाई जाती देख उनके पति तनावग्रस्त हो गए। एक साल पहले अधरंग का अटैक आने से उनका देहांत हो गया। बाद में आरोपियों ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें