फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अपने मंत्री से ले इस्तीफा और भ्रष्ट अधिकारियों पर करे कार्रवाई: चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रैंड मैनर होम्स मुद्दे पर सरकार को घेरेगी आप
विज्ञापन

कैप्टन अपने मंत्री से लें इस्तीफा और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करें : चीमा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ग्रैंड मैनर होम्स मामले में मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। रविवार को लुधियाना पहुंचे विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा और हलका जगराओं से विधायक सर्वजीत कौर माणूके ने साफ कर दिया कि सोमवार को विधानसभा सत्र में सरकार को इसी मामले पर घेरा जाएगा। कैप्टन और सिद्धू से एक ही सवाल होगा कि आखिरकार चार दिन बीत जाने पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इस मामले की जांच कर चुके डीएसपी बलविंदर सिंह को अब मंत्री और कांग्रेसी नेता फोन पर धमकियां दे रहे है। इसकी शिकायत पीड़ित अफसर डीजीपी दफ्तर में कर चुके हैं। सरकार को चाहिए कि वह अपने मंत्री से इस्तीफा लें और जांच रिपोर्ट में जिन अधिकारियों की मिलीभगत पाई गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन

विधायक माणूके ने स्कैम को लेकर सीधे राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह वह अपने जीजा राबर्ट वाड्रा को बचाने की कोशिश कर रहे हैं इसी तरह वह अपने मंत्री आशु को बचाएंगे। उन्होंने शुक्रवार को यह मामला विधानसभा में उठाया था, उस समय निकाय मंत्री सिद्धू ने बड़े दावे किए थे कि वह किसी को नहीं छोड़ेंगे। तीन दिन बीत जाने पर भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होना कैप्टन और सिद्धू की नीति पोल खोल रही है। इसके लिए उनकी पार्टी एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करने जा रही है। यह कमेटी लोगों की शिकायतों को प्रमुखता के साथ उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें