फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे कृष्णा-हरे रामा से गूंजी लोहा नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरे कृष्णा-हरे रामा से गूंजी लोहा नगरी
विज्ञापन

धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ जी की 19वीं रथ यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़ । अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) चंडीगढ़ फेस्टिवल कमेटी ने अध्य्क्ष राज गोयल की अध्यक्षता में भगवान श्री जगन्नाथ जी की 19वीं रथ यात्रा दशहरा ग्राउंड से निकाली गई। नगर काउंसिल प्रधान पूनम जिंदल, विधायक के पीए राम कृष्ण भल्ला, ब्लाक प्रधान संजीव दत्ता, शिअद अमलोह के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की विधिवत पूजा अर्चना के बाद रथ को शहर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

यात्रा के लिए 50 फुट ऊंचे गुंबद वाले रथ को फूलों से सजाया गया। रथ भिगवान जगन्नाथ,बलदेव जी और बहन सुभद्रा को सुशोभित किया गया था। रथ यात्रा हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे के मंत्र से गूंज उठी। रथ के आगे अमेरिका, ब्राजील रशिया, जापान, वृंदावन समेत देश के कई राज्यों से भक्त नाचते गाते हुए जगन्नाथ जी के रंग में रंगे रहे। रथ यात्रा के संयोजक प्रघोष दास, अकिंचन प्रिया दास, चेयरमैन पवन सचदेवा, महासचिव पवन सिंगला, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला, पीआरओ संजय गर्ग, शिवम बंसल, विवेक सिंगला, संदीप गोयल समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें