फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 वें दिन सात किसान यूनियन का धरना रहा जारी, फिरोजपुर रोड किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान जत्थेबंदियों का धरना पांचवें दिन भी जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सात किसान जत्थेबंदियों की तरफ से 18 फरवरी से शुरू किया गए पक्के धरने में किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। वीरवार रात तक किसान फिरोजपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर बैठे थे। वही शुक्रवार को किसान बैंक परिसर से महज 100 मीटर दूरी पर पहुंच गए। पुलिस ने किसानों को यहां रोकने के लिए चारों तरफ बैरिकेड लगा रखे हैं। किसानों के धरने के बाद लुधियाना फिरोजपुर हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो चुका है। इसका असर अब दिखने लगा है, ट्रैफिक पुलिस ने मोगा की तरफ से जाने वाले ट्रैफिक के लिए रास्ता डॉयवर्ट कर दिया है। अदालत ने धरने से आम जनता को हो रही परेशानी पर किसानों को हाईवे जाम नहीं करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद देर शाम किसानों ने धरना हटा दिया।
विज्ञापन

किसान यूनियन बीकेयू डकौंदा महासचिव जगमोहन सिंह के अनुसार शुक्रवार को हाईकोर्ट में पेशी के दौरान पीएनबी अधिकारियों ने यह अंडरटेकिंग दी है कि उन्होंने 5 एकड़ जमीन वाले किसानों से कोई चेक नहीं लिया है। अगर किसी किसान से चेक लिए गए हैं, तो उसे एक हफ्ते के अंदर वापस कर दिए जाएंगे। इस संबंध में सभी बैंकों को निर्देश भी जारी किए जाएंगे। किसान यूनियन की तरफ से पेश हुए वकील का कहना था कि बैंक 10 एकड़ जमीन और 10 लाख रुपये कर्ज वाले किसानों के चेक वापस करें। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च को निर्धारित की है। वही अदालत ने धरने से आम जनता को हो रही परेशानी पर किसानों को हाईवे जाम नहीं करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद देर शाम किसानों ने धरना हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें