कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी
संगरूर। गांव दौला सिंह वाला के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर एक किसान ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। किसान के पास महज ढाई एकड़ जमीन है। उसके सिर पर करीब ढाई लाख का कर्ज था।
किसान के भाई सुखचैन सिंह ने बताया कि उनके पास महज ढाई एकड़ जमीन है। उसका भाई 32 वर्षीय जगसीर सिंह के सिर पर करीब ढाई लाख रुपये का कर्ज चढ़ा हुआ था। आर्थिक तंगी के कारण वह कर्ज उतारने में असमर्थ था। कर्ज नहीं उतार पाने के कारण वह पिछले कुछ समय से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने खेत में जाकर कोई जहरीली वस्तु निगल ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इस सबंधी थाना धर्मगढ़ के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई सुखचैनसिंह के बयान पर कार्रवाई करके शव का सुनाम अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।
फोटो:19एसजीआरपी01:किसान जगसीर सिंह की फाइल फोटो।