फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर जा चढ़ी, चालक बाल बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार डिवाइडर पर चढ़ी, सवार बाल-बाल बचे
विज्ञापन

लुधियाना। ताजपुर रोड पर रविवार की देर रात को एक तेज रफ्तार कार डिवाइजर में जा घुसी। कार के एयरबैग खुलने की वजह से कार में सवार दोनों युवक बाल बाल बच गए। टक्कर की आवाज इतनी जोरदार आई कि रात 12 बजे के करीब भी लोग अपने घरों से बाहर आ गए। उन्होंने वहां से लक्कड़ उठा कर शीशे तोड़े और दोनों युवकों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। टिब्बा रोड इलाके के रहने वाला मनोज कुमार अपनी वरना कार में अपने से दोस्त के साथ जेल की तरफ से मेन जीटी रोड की तरफ आ रहा था। पेट्रोल पंप के पास संतुलन बिगड़ने से कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। कांस्टेबल आसा सिंह ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार चालकों ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई और चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें